हैं देवी हमको माफ करना
हम स्थिर हो चुके यहाँ
कारण बतला रहे हैं उसका
क्यो, कदम स्थिर हुए हैं यहाँ।।
ना चाहते बदनामी आपकी
बहुत डरे हुए हैं हम यहाँ
भविष्य आंकलन किया हैं हमने
देवी सार्वजनिक हो चुकी हमारी यहाँ।।
सटीक आंकलन हम करते हैं
पता आपको सत्य यहाँ
यही कारण एक है धरा पर
कदम इसलिए स्थिर हुए हैं यहाँ।।
ना जाने क्या रिश्ता अपना
क्यो इतना सोचने लगे यहाँ
पर सत्य स्वीकार है करना पड़ता
करो आज नही तो कल करो यहाँ।।
यह ना सोचना हिम्मत हारा
इसलिए ऐसा लिख रहे यहाँ
डर गए होंगे अपने लक्ष्य से
कदम खिंच रहे पीछे यहाँ।।
पहले सुनलो आप सत्य कहानी
कहानी ही सही राह दिखाए यहाँ
प्रत्यक्ष प्रमाण भी देगे आपको
आज भी लिखित हैं यहाँ।।
थे राम जी इसी धरा पर
सीता पत्नी उनकी थी यहाँ
धोखे से हर ले रावण उनको
राम जी वन वन ढूंढे उनको यहाँ।।
थे लक्ष्मण जी साथ उनके
भाई छोटे थे उनके यहाँ
रखा विस्वाश था उन्होंने
ढूंढना सीता को हैं यहाँ।।
पाओ में पड़ गए उनके छाले
पर विस्वाश टूटा ना उनका वहाँ
समय अनुसार मिलने लगे थे साथी
हनुमान,सुग्रीव सँग सेना उनकी मिली वहाँ।।
चारो दिशाओं बाट दिया था काम
लक्ष्य सबको एक था मिला वहाँ
ढूंढो माता सीता को आप
लक्ष्य भेदन करो यहाँ।।
हनुमान जी को भी एक दिशा मिली
सँग जामवंत जी भी थे वहाँ
ढूंढते ढूंढते राहों दिखा उन्हें
समुन्द विशाल दिखा वहाँ।।
ध्यान मगन हो गए हनुमान
रखा राम नाम पर विस्वाश वहाँ
शब्दो मे होती कीतनी ताकत
कहानी अत्तित की हैं यहाँ।।
देख ध्यानमग्न हनुमान को
बोले जामवंत जी उन्हें वहाँ
जन्म लिया तो सार्थक करो
आओ श्री राम के काम यहाँ।।
पूर्ण करो आज्ञा आप धरा
श्री राम ने आपको चुना यहाँ
पहचानो खुद आप हनुमान जी
आप साधारण वानर नही यहाँ।।
पल में जाग्रत हुए हनुमान जी
बनाया विशाल रूप अपना वहाँ
श्रणों लगे उन्हें उड़ने में
समुन्द धरा पर था वहाँ।।
इतनी शक्ति होती शब्दो मे धरा
कोई अहसास करा दे सिर्फ यहाँ
हमे अहसास कराया आपने
कितनी शक्ति हमारे अंदर यहाँ।।
हो पवित्र आत्मा आप देवी
हमारी नज़रे धोखा ना खा सके
ना चाहते पवित्र आत्मा को बदनाम हो
इसी बात से है हम डरे।।
विश्व मे ऐसा कोई प्राणी नही
जिससे डर जाए हम यहाँ
डरते हैं सिर्फ बदनामी आपकी
जीत हमसे दूर, एक कदम है यहाँ।।
कदम बड़ चुके तीन हमारे
नीति रच चुके अद्बुद्ध यहाँ
उपहार भी करीब बीस लिखे है
सिर्फ प्रचार करना उनका यहाँ।।
हम तो बन जाएंगे राष्ट्रीय हीरो
सत्य धारणा हैं यहाँ
फिर जनता ढूंढेगी आपको
हर हीरो की हिरोइन होती यहाँ।।
सारे सबूत सब नष्ट कर दिये
वाट्सअप ही डिलीट हमने किया यहाँ
पर ना हटा सकते वो तस्वीर आपकी
जो घर मे हमारी हैं लगी यहाँ।।
बुरा मानो ना बात कभी
हम कायर नही है धरा यहाँ
जीवन समर्पित हमारा देवी पर
आजीवन रहेगा धरा यहाँ।।
माना आपने खिलवाड़ किया हमसे
पर हमारी भावना गलत ना थी वहाँ
नज़रो मिलान की हार्दिक इच्छा थी
आजीवन रहेगी सदा यहाँ।।
कल किसने देखा क्या हो जीवन
आज भी खुद को डूबा रखा यहाँ
बोली कलम लिख दो पीड़ा अपनी
क्यो खुद को डूबा रखा यहाँ।।
दूसरी बार सम्भाला कलम ने
आज मन हल्का हो गया यहाँ
एक ही साथी धरा पर हमारा
देवी कलम उपहार हैं यहाँ।।
कोशिश करेंगे पूरी हम
आपका नाम उछले ना कभी यहाँ
पहले प्राण हम त्यागेंगे धरा
फिर जो चाहे करना यहां।।
वक़्त ने बनाया हमे नीतिज्ञ
सत्य आपको पता यहां
कोशिश करेगे देवी
नीति का ज्ञान कराए यहाँ।।